40 युवाओं का पासपोर्ट भी ले गए
पटना /बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
पटना में एक बड़े ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने बिहार के अलग-अलग जिलों के 200 से अधिक बेरोजगार और विदेश में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं को ठगी का शिकार बनाया। जालसाजों ने ऑफिस खोलकर विज्ञापन निकाला और बेरोजगार युवाओं को फंसा लिया।2 जनवरी को करीब 40 की संख्या में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए युवाओं ने गांधी मैदान थाने में सामूहिक तौर पर आवेदन दिया। पुलिस ने भी जांच का आश्वासन देते हुए उन्हें वापस कर दिया। वहीं अभी तक इस गैंग ने लगभग 1 करोड़ से ऊपर की ठगी की है।

इस गैंग का मास्टरमाइंड आजाद अंसारी है। आजाद 3 साल पहले तुर्किये में काम करता था। वह सोशल मीडिया पर हमेशा वहां के वीडियो और फोटो डालता था। पहले एक दो लोगों को इसने पैसा लेकर वहां नौकरी दिलाई, लेकिन बाद में आजाद वहां से लौटकर बिहार आ गया।



