सासाराम /बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनेकों दशकों से छात्रहित , राष्ट्रहित और समाजित में कार्य करती है ! विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद को प्रेरणपुरुष एवं युग पुरुष के तौर पर सम्मान करती है ।उसी के तहत विद्यार्थी परिषद ने अंकोडी गोला के शीला वाटिका में स्वामी विवेकानंद जयंती सह प्रतिभाशील प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन अभाविप के नगर अध्यक्ष गौतम कुमार के अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया ।अभाविप विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ आशुतोष कुमार (प्रांत प्रमुख अग्रविजीन अभाविप) ने विद्यार्थी परिषद के कार्यशैली पर चर्चा करते हुए विवेकानंद के विचारों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया । वही मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित छात्र नेता यश उपाध्याय ने विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रपुरनिर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला । साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि विवेकानंद जैसे सपूत सदियों में एक बार इस धरा पर अवतरित होते है । अगर भारत को जानना है तो सबसे पहले लोगों को विवेकानंद को जानना चाहिए।साथ ही मेडिविजिन के रोहित सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया ।कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भानु कुमार , द्वितीय स्थान प्राप्त करने राहुल कुमार , लक्की कुमार , सागर कुमार तथा स्थान प्राप्त करने वाले अमृता कुमारी तथा शिवम् कुमार को मोमेंटो तथा मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ समाजसेवी सोनू सिंह जी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन सूरज सोनी और अयान खान ने सम्मिलित रूप से किया ।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा कुमारी ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संतोष कुमार , नगर मंत्री आदित्य कुमार , सूरज गुप्ता , कृष्णा सोनी, हेमंत कुमार शिवम कुमार ,सुमित कुमार ,अभिजीत कुमार तथा अन्य कार्यकर्ताओं अहम भूमिका रही ।



