प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
मजदूर की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत को लेकर आक्रोशित लोगों ने जटमलपुर तीरा में शव के गांव में पहुंचते हैं समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया। बता दें कि सोमवार को स्थानीय ग्रामीण मजदूर योगी पासवान के 54 वर्षीय पुत्र नरेश पासवान की सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन से गंभीर जख्मी हो गए थे। ठोकर मार कर वहां फरार हो गई। ग्रामीण परिजनों के सहयोग से जख्मी का इलाज रेफर के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को जब शब गांव में पहुंचा तो लोग आकर्षित हो गए। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के पहुंचने के बाद काफी मकसत व गनमान्य जनप्रतिनिधियों मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल दीपक कुमार रामचंद्र राय फौजी केमदद के बाद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगोंका आश्वासन देने के बाद समझा बूझकर जाम समाप्त करवाया। इसको लेकर सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।



