करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर प्रखंड के तीन शिक्षकों को द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स ,मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा फेसबुक मंच के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें करगहर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय सहुआर के शिक्षक मो०जसामुद्दीन अंसारी, कन्या मध्य विद्यालय करगहर के शिक्षिका मनि तिवारी,मध्य विद्यालय करूप के शिक्षिका गजाला फातमा शामिल हैं यह सम्मान सोमवार को भोजपुर जिला के आरा शहर अवस्थित हरिप्रसाद दास जैन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। शिक्षक मो०जसामुद्दीन अंसारी ने बताया कि पटना व मुंगेर प्रमंडल के शिक्षको को शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा मोमेंट, पौधा प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि नवाचार युक्त गतिविधि के माध्यम से तत्परता के साथ इन शिक्षकों ने शैक्षणिक कार्य करते हुए विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को आनंददायक एवं रूचि पूर्ण बनाया है। जिससे बच्चे काफी लाभांवित हुए हैं इन शिक्षकों के सम्मानित होने पर विद्यार्थियों एवं शिक्षा प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।



