करगहर रोहतास/Etv News 24
स्थानीय मध्य विहार ग्रामीण की शाखा से रुपए की निकासी कर बाहर निकली महिला को नकली सोना का आभूषण दिखा उचक्कों ने 20 हजार उड़ा लिए ।यह घटना बुधवार को उसे समय घटी जब थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी अभिमन्यु कुमार की पत्नी पूनम देवी मध्य विहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 20 हजार रुपए की निकासी करने आई थी। निकासी कर जैसे ही बैंक से बाहर निकली कि एक बुजुर्ग ने झोला से गिरे पोटली को देखने की बात पूछी । तभी एक व्यक्ति सड़क पर गिरे हुए पोटली को लेकर जाने लगा तो महिला ने इशारा किया । पोटली में लाखों मूल्य का नकली सोना दिखाकर महिला से मोलभाव करने लगा और झांसा देकर महिला से 20 हजार की ठगी कर नकली आभूषण देकर उचक्के फरार हो गए । इस संबंध में महिला ने अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



