कोचस/रोहतास/Etv News 24
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई है। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज करते हुए गंभीर की स्थिति देखकर रेफर कर दिया। वहीं घटना को लेकर कोचस थाने में आवेदन देते हुए पीड़िता संगीता देवी पति अंतू चौहान ने गांव के ही हरेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान व परसथुआ के सुभाष चौहान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने कोचस थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



