प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पंचायत सचिव सभी पंचायत कार्यपालक सहायक प्रखंड कार्यपालक सहायक सांख्यिकी पेंशन कर्मी की बैठक पंचायत समिति सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी पंचायत में मृतक को अभिलंब मृत्यु प्रमाण पत्र हस्तगत श्रद्धा के दिन ही कराया जाए।आगे निर्देश दिया गया कि जिन बच्चों का जन्म होगा उनको छठी के दिन उनके परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र हस्तगत करा दिया जाए।इस पर सभी कर्मी द्वारा सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया है। ऐसा करने से कार्य में पारदर्शिता आएगी व गतिशीलता भी निष्पक्षता के साथ रहेगी। प्रखंड क्षेत्र के लोग अपना आवेदन 100 समय कार्यालय को दें ताकि यह लाभ उनको नियमानुसार संबंधित कर्मियों के द्वारा मिले।



