प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जगदीश पारण गांव के वार्ड नंबर 15 में छापेमारी कर एक देसी शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उत्पाद एवं मध्य निषेध के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सुरेंद्र सहनी के पुत्र दशरथ सहनी को जेल भेजने की बात थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताई।आगे उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से अवर निरीक्षक शब्बीर खान को दलबल के साथ भेजा गया था।



