पश्चिमी चंपारण के बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
बेतिया/बिहार/ब्यूरो रिपोर्ट
सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना लौरिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर राजकेश्वर राव नंदनगढ़ महाविद्यालय के पास की है।मृतका की पहचान मझौलिया थाने के पुरषतिपुर गांव के मदन साह की 20 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। चांदनी अपने मायका कटैया वार्ड एक से अपनी बड़ी बहन इंदु देवी और बहनोई भोला साह के साथ इलाज कराने बेतिया जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई।





