डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आश्वासन के बाद माने परिजन, अंतिम संस्कार के लिए हुए तैयार
लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने भी परिजनों को समझाया, मांगें पूरी करने का दिया भरोसा
उत्तर प्रदेश /etv news 24 /ब्यूरो एजेंसी लखनऊ
राजधानी लखनऊ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के समझाने और आश्वासन के बाद परिजन तीनों पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद तीनों पार्थिव शरीरों को लेकर परिजन गुलाला घाट के लिए रवाना हो गए।
परिजनों की नाराजगी दूर करने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उनसे बातचीत की और उनकी सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और तीनों पार्थिव शरीरों को लेकर गुलाला घाट के लिए निकल पड़े।




