जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी किया निर्देश
उत्तर प्रदेश / etv News 24 ब्यूरो एजेंसी गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मे प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर गोरखपुर जिले में 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, गोरखपुर की ओर से इस संबंध में जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों तथा शासन स्तर से जारी पत्रों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। PET-2026 की लिखित परीक्षा से संबंधित जनपदों में परीक्षा के दिन शैक्षणिक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी राजकीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों से निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।




