सिवान/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सिवान में सगा भाई ने अपने भाई की हत्या । घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव की है।जहां पुरानी जमीन को लेकर विवाद हत्या।एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तब तक हमला करता रहा जब तक वह बुरी तरह जख्मी ना हो गया। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में घायल को महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राम ईश्वर भारती के पुत्र जयनाथ भारती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में जयनाथ भारती की पत्नी ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ शख्स था। जयनाथ भारती के एक पुत्र एवं 4 पुत्रियां हैं। परिजनों को अब इंसाफ का इंतजार है. परिवार कैसे चलेगी इसकी चिंता भी सता रही है। इन चार बच्चियों की पढ़ाई और शादी विवाह को लेकर बड़ी चिंता बढ़ गयी है।
मृतक के परिजन राजेश भारती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।दो नामजद और दो अज्ञात कुल चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।वही पुलिस इस मामले को लेकर छापा मारी कर रही है।



