वैशाली/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
वैशाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया।युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा होने लगा। यह घटना रुस्तमपुर बीरपुर रोड जुडावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी चंदेल गेट के पास का बताया जा रहा है। जहां अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
सूत्रों के अनुसार युवक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर जूटे परिजनों ने डंपर में आग लगा दिया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी मिलते ही जुडावलपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया है।
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। ऐसे में पटना ले जाने के दौरान युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जुडावनपुर बरारी गांव निवासी दीपक राय के 30 वर्षीय पुत्र तूफानी कुमार बताया जाता है।



