प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
हॉकी इंडिया के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला हॉकी संघ, समस्तीपुर द्वारा 8 बजे से 11 बजे के मध्य राजकीयकृत उच्च विद्यालय जितवरिया में हॉकी मैच संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रंजू कुमारी पंचायत समिति सदस्य, धीरेन्द्र कुमार धीरज, किसान सलाहकार जितवरिया , जुही कुमारी सरपंच ग्राम पंचायत जितवरिया, शालिग्राम ठाकुर, सोनी कुमारी, सुनील कुमार, सिल्की कुमारी, शोभा कुमारी, मार्कण्डेय कश्यप, मोहम्मद मुन्ना एवं सभी संघ सदस्य उपस्थित हुए। पहला मैच बालिका वर्ग में आदर्श मध्य विद्यालय और जितवरिया स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुई जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय ने पेनाल्टी शॉट में 3 – 1 से जीत दर्ज की वही बालक वर्ग में जितवरिया स्पोर्ट्स क्लब ने आदर्श मध्य विद्यालय को 1- 0 से मात दी। यह संपूर्ण जानकारी जिला हॉकी संघ, समस्तीपुर के सचिव आनंद प्रकाश ने प्रदान की।



