दमकलकर्मियों ने पाया काबू धुएं से भरी कोठी में आग बुझाने में आई मुश्किल
पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला
दो वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर की मदद से बुझाई गई आग, कोई जनहानि नहीं
भूतल के कमरों की चौखट और खिड़कियां जलकर राख, आग लगने के कारणों की जांच जारी
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी में शुक्रवार को एक सीलबंद कोठी के भूतल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान नंबर A-105 के भूतल पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दो वाटर टेंडर और एक वाटर बाउजर लगाया गया। कोठी बंद होने और अंदर धुआं भर जाने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कोठी का ताला तोड़कर दमकलकर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से भूतल के कमरों की चौखट और खिड़कियां जलकर राख हो गईं।
बंद कोठी में धुआं भरने से बढ़ी चुनौती
कोठी सीलबंद होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए अंदर प्रवेश करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अंदर धुआं भरा होने से आग बुझाने का अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, आग से भूतल के कमरों की चौखट और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।




