रक्षामंत्री राजनाथ सिंह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। उनके आगमन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी रक्षामंत्री का अभिनंदन किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उनकी सहभागिता को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल रही। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की।
रक्षामंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, उनके विस्तृत कार्यक्रम और अन्य निर्धारित गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद ही दौरे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।




