भारत-नेपाल संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा जोर
नई दिल्ली/Etv News 24/संवाददाता वागीश
भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे को दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा से भारत और नेपाल के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। ऐसे में बालेन्द्र शाह की यह यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और साझेदारी को नई दिशा देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान द्विपक्षीय हितों और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता दी जाएगी।




