आरा जंक्शन रेलयात्री सुविधा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
समिति करेगी यात्री सविधाओं का नियमित अनुश्रवण
आरा बिहार/Etv News 24
रेलवे स्टेशन के पर ‘आरा जंक्शन रेलयात्री सुविधा समिति‘ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 के निर्माणाधीन एस्केलेटर और लिफ्ट को एक सप्ताह के अंदर चालू करने, प्लेटफॉर्म के लिए निर्धारित सभी सफाई कर्मियों की पारदर्शी उपस्थिति सुनिश्चित करने, सभी प्लेटफार्म पर साइनेज और स्क्रबर तथा वाकिंग मशीन की पारदर्शी मॉनिटरिंग, सभी प्लेटफॉर्म पर उभरे गड्ढे तत्काल भरने, पुराने शेड की मरम्मत एवं नये शेड का विस्तार, प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर जलापूर्ति सहित शौचालय की, सर्कुलेटिंग एरिया के पे एंड यूज शौचालय में यूरिनल की मुफ्त सेवा, एस्केलेटर या लिफ्ट बंद होने का कारण ‘इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर दर्शाने, सम्पूर्ण स्टेशन परिसर की जल निकासी हेतु अलग से जल निकासी व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया में कचरा, जल एवं मूत्र बहाव को तत्काल बंद करने, अवैध जानवर एवं वेंडर पर रोक आदि पर विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही राजधानी, पटना-इंदौर तथा सीमांचल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गयी। बैठक में उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर की ओर जाने फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म ऊंचा करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई पर गहन चर्चा हुई। डॉ भवेश ने कहा कि 02 सितंबर 26 से प्ररम्भ इस अभियान के तहत गत सोमवार को महाप्रबंध हाजीपुर से शिष्टमंडल मिला। जीएम द्वारा त्वरित कारवाई के आश्वासन पर आज जनसहयोग से प्लेटफार्म के गड्ढ़े भरने का कार्यक्रम स्थगित कर विमर्श हेतु बैठक की गयी।
बैठक में डा जितेंद्र शुक्ला, राजू मेहता, जेडआरयूसीसी मेंबर मांझिल सिंह, आरा बार एसो. के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामकुमार सिंह, अवधेश पांडेय, यशवंत सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, भरत सिंह, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद, राजद नेता मनोज सिंह, ईं धीरेन्द्र सिंह अशोक सिंह, नवीन प्रकाश, जदयू नेता संजय कुमार सिंह, देवदत्त सिंह, अमित कुमार सिन्हा, रोहित सिंह, अशोक कुमार भट्ट, दिलीप सिंह, गणेश प्रसाद कुशवाहा, रवि नंदन पंडित, मनोज ओझा, रोशन सिंह, आजाद सिंह, आलोक सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार सिन्हा, दीपक सिंह, अमित कुमार, शिखर श्रीवास्तव, मनीष वत्स, नकुल सिंह, राकेश कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, आकाश पासवान, सुशील सिंह आदि प्रमुख थे।




