करगहर रोहतास/Etv News 24/मैनुद्दीन आलम
निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व दिए गए मतदाता पुनरीक्षण आदेश के विरुद्ध बुधवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने थाना के सामने जमकर प्रदर्शन किया। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सासाराम चौसा पथ को जाम कर दिया। जिसे यातायात बाधित हो गया । जिसका नेतृत्व सीपीआई नेता महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया ।आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई के नेताओं ने बताया कि युक्त मतदाता सूची के आधार पर विगत लोकसभा का चुनाव संपन्न कराया गया । लेकिन विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है । जिसमें गरीब मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। इस काले कानून का महागठबंधन विरोध करता है। 2 घंटे तक सड़क जाम के बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।मौके पर राजद नेता शकील अहमद , सुशील मिश्रा ,डॉ जय गोपाल सिंह, जग नारायण प्रसाद, रामचंद्र राम , श्री राम राय आदि शामिल थे ।



