करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ पर सेमरी मोड़ के समीप बाजार करके लौट रहे एक वृद्ध की दूध टैंक लॉरी ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार कर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि खुड़हुरिया निवासी पैंसठ वर्षीय इंद्रदेव राम पिता देवनाथ राम करगहर बाजार में सब्जी की खरीददारी करने साइकिल से आयें थे। सब्जी खरीद कर वह जैसे ही सेमरी मोड़ पहुंचे कि कोचस के तरफ से एक दूध टैंक लॉरी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर लगते ही दुग्ध वाहन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बुजुर्ग इंद्रदेव राम के पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई है ।



