करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड मुख्यालय में स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में विगत 5 माह से मजदूरी न मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने बुधवार को कार्य बाधित कर प्रदर्शन किया । जिसका नेतृत्व बिहार राज्य श्रमिक कामगार यूनियन के जिला सचिव चंदेश्वर पासवान ने किया ।प्रदर्शन में शामिल श्रमिक शिवचंद प्रभाकर, विकास कुमार ,जयप्रकाश , महेंद्र कुमार ,शैलेंद्र कुमार ,विजय पासवान, सुदेश्वर पासवान , इस्लाम मियां,सुभाष चौहान, उमाशंकर पासवान,मनोज कुमार, जितेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान ,राजाराम पासवान, धर्मेंद्र पासवान,दीपू कुमार, राधेश्याम पासवान, दिनेश पासवान ने बताया कि विगत 5 माह से उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है । जिसकी वजह से उनके परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी प्रति बैग 11रुपया 64 पैसा है। जबकि संवेदक द्वारा उन्हें 9 की राशि दी जाती है । 5 माह से बकाया मजदूरी की राशि के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है ।कई मजदूरों ने बताया कि गोदाम के समीप मजदूरों को विश्राम के लिए शेड़ और पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई । जिसकी शिकायत जिला प्रबंधक से कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । उन्होंने बताया कि अधिकारियों की मिली भगत से संवेदक उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है और नहीं दुर्घटना बीमा व चिकित्सा बीमा की राशि । उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कार्य बाधित कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।



