करगहर रोहतास/Etv News 24
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थित सरकारी गैर सरकारी व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

ध्वजारोहण के तहत प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी , थाना परिसर में थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार , कांग्रेस कार्यालय परिसर में सुशील मिश्रा , जेडीयू कार्यालय में मनोज कुमार सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में एच एम अशोक कुमार , एस एन कॉलेज शाहमल खैरा देव परिसर में डॉक्टर आजरा परवीन , अररुआं , खड़ारी , सेंदूआर , सेमरी और बसडीहां ग्राम पंचायतों में मुखिया राजू सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सजदा बेगम जग नारायण पासवान विद्युत मीटर एजेंसी पर मोहम्मद शमशाद आलम आदि ने झंडोत्तोलन किया ।इस अवसर पर एस एन कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें चयनित प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।



