प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड पंचायत समिति सभागार में रविवार कोअनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा सभी बीएलओ सुपरवाइजर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार के साथ समीक्षा बैठक की गई। आगे के कार्यों को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिन लोगों का डॉक्यूमेंट अपलोड किया जाना बाकी है इसे ऑफ विलंब कल शाम तक कंप्लीट करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। कार्य प्रगति में पीछे रहने वाले बीएलओ पर स्पष्टीकरण व वेतन कटौती का आदेश दिया गया। मतदान केंद्र संख्या 111 135 137 167 219 के साथ कई अन्य बीएलओ पर कल शाम तक कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं रहा तो आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही दावा आपत्ति में प्राप्त हो रहे फार्म 6 7 8 पर तत्परता से भौतिक सत्यापन कर घोषणा पत्र के साथ सभी डाक्यूमेंट्स लेकर बीएलओ एप से फॉरवर्ड करेंगे।जिन मतदाताओं का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में प्रशासन में शामिल नहीं हो सका उन सभी सूची को कल पंचायत भवन पर मतदान केंदों पर प्रकाशन करना है। उपस्थित लोगों का हस्ताक्षर के साथ जियो टैग्ड फोटो लेना है। साथ ही साथ जिन बीएलओ द्वारा डॉक्यूमेंट अपलोडिंग का काम कर लिया गया है उन सभी का सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के लोगों से फॉरवर्ड किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।



