प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में एक विवाहिता ससुराल में गले में फंदे लगाकर अपनी जान गवायी। . 6 महीने पहले उसने प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र बजार कि है। मृतक महिला की पहचान चकमेहसी बाजार निवासी ओमप्रकाश साह की बेटी राधिका कुमारी (19) के रूप में हुई है। जिसकी शादी मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव निवासी केशव गुप्ता से 6 महीने पहले हुई थी।ग्रामीणों ने बताया कि शादी कालेज से भगाकर प्रेम विवाह वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में हुई थी। शादी में दहेज नहीं दिया गया था। वहीं, शादी के बाद से ससुराल वाले और पती के द्वारा दहेज की मांग कर रहे थे मांग नहीं पूरी होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष में समझौता भी हुआ था, लेकिन रविवार के दिन उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के गले पर रस्सी के गहरे निशान थे। वहीं, मौत के बाद पति मायके में शव फेंक कर भाग रहा था। कि ग्रामीणों ने पकड़कर चकमहेसी पुलिस के हवाले कर दिया।मृत राधिका के पिता ने बताया कि 27 अप्रैल की सुबह मेरी बेटी ने फोन कर बताया था कि उसके पति ने मांग पूरी करने को कहा है, जिसको लेकर लड़ाई हुई व मुझे बुरी तरीके से पीटा है। कुछ घंटे बाद ससुराल से खबर आई कि उसकी तबीयत बहुत खराब है। इसके बाद रात 8 बजे दामाद केशव गुप्ता एक निजी गाड़ी से मेरी बेटी राधिका का शव लेकर मेरे घर पहुंचा व शव को घर पर छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद मैंने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर लिया।उन्होंने आगे बताया कि राधिका मेरी इकलौती बेटी है, उसकी पिछले साल शादी 11नवंबर 2024 को मुजफ्फरपुर के रतवारा गांव निवासी सरकारी शिक्षक तेज नारायण साह के बेटे केशव कुमार से हुई थी। शादी के बाद से 5 लाख रुपए बाइक दहेज की मांग अक्सर करता था। हालांकि शादी के बाद से दामाद और उसकी मां बाइक का मांग करने लगे। नहीं देने पर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। मेरी बेटी के गले पर रस्सी का गहरा निशान है, जिससे स्पष्ट है कि उसके ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी है।इस मामले में चकमेहसी थाने के अपार थाना अध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा दिया गया है और आरोपी पति को हिरासत में लियाहै। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। थाने पर पिता द्वारा दिए गए फर्द बयान में बताया गया है कि मेरी पुत्री की हत्या दहेज को लेकर ससुराल वालों ने कर दी । थाना अध्यक्ष ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद पिता को सुपुर्द कर दिया। मुजफ्फरपुर जिले के हत्था पुलिस को गिरफ्तार पति को सुपुर्द करने की बात बताई। वही अग्रतर कार्रवाई होगी ।



