करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के परानडीहरा गांव में रविवार को एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास की गोली खा ली । जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे करगहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मौना तरांव निवासी रामायण राम ने अपनी बहन सुनैना कुमारी की शादी विगत चार वर्षों पूर्व थाना क्षेत्र के खैरा शाहमल ग्राम पंचायत अंतर्गत परानडीहरा निवासी सुरेश राम के पुत्र राजकुमार राम से सम्पन्न किया था। जिसे एक पुत्र व एक पुत्री है। परिवार में पति ,सास व ससुर द्वारा उसकी बहन से प्रतिदिन कलह और मारपीट कर प्रताड़ित करने की शिकायत पर उसका भाई परिजनों के साथ कई बार समझाने बझाने का प्रयास किया । लेकिन ससुराल वालों में कोई सुधार नहीं हुआ अंततः प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने सल्फास की गोली खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।थानाध्यक्ष ने बताया कि जहर खाकर खुदकुशी करने की जानकारी मृतका के भाई रामायण राम ने दी । जिसके आलोक में शव को कब्जे में ले । पति ,सास व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने एफआईआर दर्ज कराने।



