कैमूर/बिहार/ Etv News 24
राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कैमूर में समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में एनीमिया जांच सह स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कैमूर ने की तथा कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया।यह शिविर महिला विकास निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया (रक्ताल्पता) की समय पर पहचान, उपचार एवं जागरूकता बढ़ाना था।शिविर के दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच (Hb Test) सहित बीपी, ब्लड शुगर एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार एवं समाज की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम हेतु संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन एवं नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है।उद्घाटन अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की तथा इस प्रकार के शिविरों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS, जिला परियोजना प्रबंधक (WCDC), विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



