सारण बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सारण के मशरक नगर पंचायत में बदमाशों ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक सफाई कर्मी की चाकू से गला रेतकर बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। सफाई कर्मी का शव मंगलवार की सुबह में मशरक के पूरब टोला स्थित घोघारी नदी के किनारे से बरामद किया गया है।मृतक की पहचान मशरक हाई स्कूल के नजदीक के रहने वाले स्वर्गीय गणेश बासफोर के पुत्र 35 वर्षीय मोहन बासफोर रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर मशरक डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के संबंध में मृत युवक के घर वालों ने बताया कि वह सोमवार की शाम 4:00 से घर से गायब था। रात में घर नहीं आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार की सुबह में शौच करने जाने वाले ग्रामीणों ने गोगरी नदी के किनारे मोहन बासफोर का शव देखा।ग्रामीणों ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो उसके बाद पुलिस भी मौके में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मशरक डीएसपी अमरनाथ के साथ इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी अजय कुमार मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। फारेंसिक की टीम को भी इसकी सूचना दी गई है।वही डॉग स्क्वायड से भी मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। इसकी पड़ताल की जा रही है।



