करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर गांव के बधार में स्थित गोरेया नदी के किनारे मंगलवार की शाम एक जहरीले गोह को पकड़ कुछ लोगों ने मार डाला । जिसका तेल निकालने के लिए डंठलों में आग लगा दी। आग तेजी से हार्वेस्टिंग के अवशेषों में आगे बढ़ती गई और गांव के समीप स्थित गेहूं की खड़ी फसलों तक पहुंच गई । देखते देखते शिवपुरी निवासी मुस्तकीम मियां, जमुना यादव के चार बीघा खेत में लगी गेहूं की फसलों को जलाकर राख कर दिया । जबकि समीप में स्थित जयप्रकाश और रामायण यादव के खलिहान में रखें पुआल भी इसकी चपेट में आ गया । किसानों ने बताया कि वह बीपीएल श्रेणी के सदस्य हैं । उनके सामने मवेशियों के चारा और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है । उन्होंने अंचलाधिकारी को आवेदन पत्र देकर मुआवजा देने की मांग की है ।



