जमुई/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार के जमुई में बेलगाम ट्रक ने एक बाइक को कुचल दिया जिस पर सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी है। यह घटना चकाई प्रखंड के बेसकीटांड़-कियाजोरी मुख्य मार्ग में असहना गांव के समीप की है। अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बहन की मौके पर मौत हो गई।इस घटना में बाइक सवार युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान किशोरी 13 वर्षीय रिशु पिता देवी दास पिपराधार व युवक 22 वर्षीय अभिषेक पिता शंकर दास चौफला गांव के निवासी बताए जाते है। रिशु बराबर अपने नाना के घर चौफला में रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। अभिषेक कुमार ममेरी बहन को उसके घर कियाजोरी पंचायत के पिपरापघार छोड़ने जा रहा था। तभी ये दर्दनाक घटना घटी।इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



