जमुई/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
जमुई में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते की खून कर दी गई है। यह मामलाजमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। यहां बड़े भाई ने अपने मंझले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 36 वर्षीय प्रमोद सिंह उर्फ लालो धोवहट गांव के मुरारी सिंह का बेटा था। जमुई में जमीन बंटवारे में उत्पन्न विवाद में रिश्ते का खून कर दिया गया। यह घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। यहां भाई ने भाई कि हत्या कर दी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालो की पत्नी सानू सिंह ने बताया कि मेरे पति का भाई कुनकुन अक्सर जमीन की बंटवारे को लेकर झगड़ा करता था। बुधवार की शाम भी कुनकुन शराब के नशे में आया और जमीन बंटवारे की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने गोली मार दी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



