प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा को लेकर समस्तीपुर जिले के विभिन्न जगहों पर विकास की कार्य तेजी से चल रही है, जहां-जहां उनके कार्यक्रम है वहां वहां स्कूल भवन सड़क पंचायत भवन इत्यादि रिपेयरिंग एवं रंगों का काम काफी तेजी से कराई जा रही है, इसी कड़ी में समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वासुदेवपुर पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित है, जिसको लेकर स्कूल पंचायत भवन इत्यादि में रिपेयरिंग एवं रंगों का कार्य किया गया है वही ग्राम कचहरी भवन जो जर्जर हाल में है उसको छोड़ दिया गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि ग्राम कचहरी भवन के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। इसमें भी रिपेयरिंग रंग का कार्य होना चाहिए क्योंकि ग्राम कचहरी न्याय की मंदिर है।



