आईजी विकास वैभव एवं एसपी कोटा किरण कुमार ने बैज लगाकर किया सम्मानित, पुलिस महकमे में खुशी की लहर
जहानाबाद/बिहार/Etv News 24
पुलिस निरीक्षक योगेश चंद्र को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद पुलिस कार्यालय, जहानाबाद में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आईजी विकास वैभव एवं एसपी कोटा किरण कुमार ने योगेश चंद्र को डीएसपी पद का बैज लगाकर सम्मानित किया।
डीएसपी पद पर प्रोन्नति मिलने से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। योगेश चंद्र की इस उपलब्धि को उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
उनकी प्रोन्नति पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे नए पद पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।
योगेश चंद्र की इस उपलब्धि को पुलिस सेवा में उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए लोगों ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया।




