प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
राजस्व महा अभियान का पहला कैंप भागीरथपुर पंचायत भवन पर लगाया गया। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के भागीरथपुर वार्ड 7 में अवस्थित पंचायत भवन परिसर में राजस्व अभियान का प्रथम कैंप अंचलाधिकारी के निर्देश पर लगाया गया। कैम्प में हल्का कर्मचारी नेयाज अहमद, रोहित अभिषेक, पवन कुमार, सुनील कुमार, आदि शिविर मे लगभग तीन सो भूस्वामी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संबंधित कागज जमा करवाया। वही हल्का कर्मचारी ने बताया कि जिन लोगों का आज नहीं हो सका है उन लोगों के लिए एक और कैंप लगाया जाएगा।



