प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके चौधरी समस्तीपुर ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर को निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणपुर में चलाई जा रही अल्ट्रासाउंड व लैब की जांच कर अभिलंब प्रतिवेदन भेजें। इसी आलोक में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एक टीम गठित कर कल्याणपुर के कई अल्ट्रासाउंड व लैब का निरीक्षण किया टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा हेल्थ मैनेजर आनंद गौतम राहुल कुमार आदि मौजूद थे। न्यू मॉडल अल्ट्रासाउंड में जांच दल टीम के पहुंचते ही टीम के साथ संचालक ने अभद्र व्यवहार करते हुए रजिस्ट्रेशन दिखाया जो तीन-चार माह पूर्व रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुकी थी। अन्य कागजात दिखाने से इनकार दिया। शांति नर्सिंग हॉस्पिटल लैब का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया जबकि और कागजात थे। मिथिला अल्ट्रासाउंड के संचालक के यहां जांच टीम पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बराबर बंद रहता है। तिरहुत अल्ट्रासाउंड के संचालक एम एस रहमान सभी कागजात के साथ लैब पर उपस्थित थे। जांच वहां नहीं जा सकी प्रभारी ने बताया कि दूसरे दिन दो और अल्ट्रासाउंड व लैव की जांच की जाएगी। जांच को लेकर अधिकतर संचालक में हड़कंप देखा गया।



