सासाराम/रोहतास/Etv News 24
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि पिछले दिनों बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली ने एक बार फिर एनडीए सरकार की चौपट परीक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। राज्य में पेपर लीक कानून लागू है, फिर भी परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के मन में कानून का खौफ़ नहीं है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली करने वाले गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। तभी तो एईडीओ परीक्षा में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को जानबूझकर ठेका दिया गया ताकि सत्ता में बैठे लोग सेटिंग कर के मोटी कमाई कर सकें। राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार में नालंदा गैंग परीक्षा माफिया की तूती बोलती थी, अब साम्राट सरकार में मुंगेर गैंग परीक्षा माफिया की तूती बोलने लगी है। साम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही कुकरमुत्तों की तरह मुंगेर जिला में शिक्षा माफिया और पेपर लीक माफिया उग आए है। बीपीएससी द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा में मुंगेर गैंग परीक्षा माफिया की करतूत खुलकर उजागर हो भी गया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए सरकार ने परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था को हंसी का पात्र बना दिया है। बिहार में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली नहीं होती है। बड़े पैमाने पर पेपर लीक नहीं होता है। बिहार के गरीब और मेधावी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ एनडीए सरकार की आदत बन गई है।



