डेहरी रोहतास/ Etv News 24
राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए रोमांचक आईपीएल मुकाबले का आनंद लेते हुए स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी जगदीश पासवान श्री भगवान ने बताया कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जिससे वे एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना पाते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे मैच युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें अपने खेल को निखारने का हौसला देते हैं। मौके पर डॉक्टर विकास और बिजेंदर चौधरी भी मौजूद रहे। इन सभी ने बताया कि वे लोग अक्सर ग्रीन मेडिकल दुकान पर बैठकर एक साथ क्रिकेट मैच देखते हैं और खेल का आनंद लेते हैं।इस तरह के आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि खेल के प्रति लोगों की रुचि भी लगातार बढ़ रही है।



