कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड के सात पंचायतों के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोलों में शनिवार को विकास योजनाओं के आच्छादन के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा।इसमें आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल टीम भी उपस्थित रहेगी.इसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के एससी एसटी टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर में मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है.इसके आलोक में मेडिकल टीम का गठन कर स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।उन्होंने बताया कि शनिवार को बलथरी पंचायत के सामुदायिक भवन बेदवलिया,लहेरी के न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया,कपसियां के सामुदायिक भवन बेदवलिया,कथराई के रविदास मंदिर शोभीपुर,चितैनी के महादलित टोला रूपीबांध,रेड़ियां के मुसहर टोली पलटूडिहरा और अगरसीडिहरा पंचायत के महादलित टोला एकवनिया में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया है.इसे लेकर गठित मेडिकल टीम को आवश्यक दवाओं के साथ निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया गया है।



