प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर मनरेगा आयुक्त के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय टीम ने क्षेत्र के प्लस टू हाई स्कूल कल्याणपुर में स्थित खेल के मैदान का निरीक्षण किया। जांच टीम में राज्य स्तरीय विभागीय पदाधिकारी अनीश रंजन, शशि रंजन व अखिलेश कुमार शामिल थे। जांच पदाधिकारी ने बारीकी के साथ खेल के मैदान का निरीक्षण किया और जांच रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारी को सौंपने की बात कही। मौके पर प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी महेश कुमार भगत आदि लोग मौजूद थे।



