प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ के मघुरापुर टांडा में सड़क दुघर्टना में बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव निवासी लखिनदर पासवान 30 वर्षीय व मुनचुन पासवान 18 वर्षीय के रूप में हुई । वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को कल्याणपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर लखविंदर पासवान रेफर किया ।वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जख्मी युवक के परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर करवाई की जाएगी।



