बेतिया बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बेतिया में रास्ते की विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गयी है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है। यह मामला कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्की फुलवारी की है।मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही काली बाग थानाध्यक्ष एवं मनुआपुल थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की पहचान काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्की फुलवारी निवासी रामजी महतो के रुप मे हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन पटेल अपना सीढी रास्ते मे बना रहा था। जिसका विरोध रामजी महतो करने गया तभी मोहन पटेल के परिवार वालों ने मिलकर रामजी को मिलकर पीटने लगे जिससे रामजी महतो की मौत हो गई।



