सहरसा बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक के समीप तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने एक साईकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को रौंदा।जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई में जुटी है। मृतक होमगार्ड का जवान था जो ड्यूटी खत्म के उपरांत साईकिल से वापस घर लौटने के दौरान हादसा का शिकार हो गया।मृतक के रिश्तेदार साढ़ू मो हारून रसीद ने बताया कि मो रईस होमगार्ड डिपार्टमेंट में गृह रक्षक के रूप में बरियाही में पोस्टिंग है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा।



