औरंगाबाद बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के मलहारा टोले सरदारी बिगहा गांव में एक बेलगाम अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दो मजदूरों को रौंद दिया। इस घटना में घटनास्थल पर ही दोनों मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रैक्टर में भी टक्कर मार दिया, जिससे दोनों ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और पास के एक टावर का पोल व मशीन क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में सरदारी बिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय सिकंदर राम व 35 वर्षीय भरत पासवान शामिल है। हादसे के बाद मौके का फायदा उठाकर चालक व सह चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।



