दरभंगा बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
दरभंगा जिले के बहेड़ी-सिंघिया मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव के 18 वर्षीय रमेश सदा और 8 वर्षीय दीपक सदा के रूप में की गई है। यह हादसा जिले के जगन्नाथपुर में हुआ है। जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार रमेश, दीपक और राजा सदा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक और राजा सदा को डीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।



