मुजफ्फरपुर बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद में पोता ने दादा को गोली मार दिया जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में घायल बाबा को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपित पोता के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार कि रात ज़िलें के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह किसी निजी काम से सीतामढ़ी गए हुए थे। जिस दौरान उनका पोता चुन्नू अचानक उनके घर पहुंच गया। उनके पत्नी ऊषा देवी को पारिवारिक विवाद को लेकर धमकाने लगा। जिसके बाद ऊषा देवी ने अपने पति को इस संबंध में जानकारी दिया। शत्रुघ्न सिंह आनन फानन में शहबाजपुर स्थित अपने घर पहुंचे। महज कुछ पल के बाद उनका पोता चुन्नू भी घर पर आ गया। कमर से पिस्टल निकाल लिया। उनको धमकाने लगा।दोनो के बीच बाद विवाद होने लगा।इसी बीच चुन्नू ताबड़तोड़ दो राउंड फायर कर दिया। दोनो गोली शत्रुघ्न सिंह के सीने में लग गई। वो अचेत होकर जमीन पर गए। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।



