करगहर रोहतास
शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र अन्तर्गत भलुनी गांव में मवेशी चोरों ने एक गौशाला का दरवाजा तोड़ पांच दुधारू भैंस को चुरा कर फरार हो गए । इस संबंध में पशुपालक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है ।घटना के संबंध में पशुपालक भोला पासवान ने बताया कि घर के आगे उसने फूस की झोपड़ी बनाई थी । जिसमें पांच दुधारू मवेशियों को खूटे में बांध रखा था । देर रात मवेशियों को खाना खिलाकर घर के अंदर आराम करने चला गया । देर रात मवेशी चोरों ने खूंटे में बंधी मवेशियों को पिपरी गांव के समीप स्थित नहर पर ले गए । जहां उन्होंने पहले से ट्रक लगा रखा था । जिस पर लोड कर वे फरार हो गए । उन्होंने बताया कि जिस स्थल पर ट्रक लगाया गया था वहां मवेशियों के पैरों के निशान थे । जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है । ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मवेशी चोरों के आतंक से ग्रामीण भय के माहौल में रहने को मजबूर है । क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों में हुई मवेशी चोरी की घटनाओं में पुलिस द्वारा एक भी मामला उद्वेभेदन नहीं किया गया । जिसे लेकर पशुपालक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।



