प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर महिला डीलर व नॉमिनी के विरुद्ध चकमेहसी थाने में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराई।थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है। बता दे की हजपुरवा पंचायत के जन वितरण विक्रेता रितु कुमारी व नॉमिनी लाल प्रसाद के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 19 55 धारा 7 के तहत थाने में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक 539 दिनांक 14 जून के आलोक में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दे की महिला डीलर के नोमिन ए द्वारा 12 जून को खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही थी। इसी बीच ग्रामीण ने थाने के 112 पर फोन कर दिया पारित कार्यवाही करते हुए 112 नंबर की गाड़ी पुलिस आकरउक्त जन वितरण विक्रेता के द्वारा 12 जून कालाबाजारी को साइकिल पर ले जा रहे हैं दो बोरे चावल कोशिश मोर के साथ पकड़ लिया गया था। जन वितरण दुकान की पूर्जा ले जाने वालों के पास नहीं पाया गया। पुलिस दोनों बोडे चावल को थाना ले गई। जानकारी मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जन वितरण विक्रेता के दुकान का भौतिक सत्यापन करना चाहा दुकान में ताला लगा था। सूचना देकर नॉमिनी लाल प्रसाद को बुलवाया गया। जन वितरण विक्रेता की भंडार की जांच पोस मशीन की जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की। आगे पदाधिकारी ने स्थानीय 10 कार्ड धारी उपभोक्ता से पूछताछ कर उनके बयान को दर्ज करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को मार्गदर्शन के लिए भेजा गया। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के आलोक में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दी। इस घटना को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र के कालाबाजारी करने वाले जन वितरण विक्रेताओं में हड़कंप देखा जा रहा है। बता दे की सैदपुर हाजपुरवा सोमनाहा आदि के जन्म वितरण विक्रेता के खिलाफ राजद की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजय कुमार सहनी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी जिला पदाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी।समाचार भी प्रकाशित हुई थी।



