प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड 2 में इंदलदीप कुमार पासवान की पत्नी 26 वर्षीय तीन बच्चे की मां कोमल कुमारी के शव को सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की देर शाम कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। ससुराल वाले परिजनों का कहना है कि फंदे लगाकर आत्महत्या की। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस के पहुंचने पर उसका शव बिछावन पर मिला। पुलिस के अनुसार शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं। गले में हल्की बंधे कपड़े का निशान बताया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। मंगलवार की शाम तक नगर निगम क्षेत्र मूसेपुर वार्ड 8 के पीड़ित पिता बैजू पासवान के द्वारा अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पर जानू के अनुसार हिंदू रीति रिवाज से 7 वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतिका कुमारी तीन बच्चे की मां थी। ग्रामीणों की माने तो घर में बराबर ससुराल वालों से झड़प हुआ करती थी। वैसे पिता के द्वारा दिए आवेदन देने के बाद ही कुछ खुलासा होगा। इस घटना को लेकर गोपालपुर के ग्रामीण चुप्पी साधे हुए हैं। समाचार परेशान तक आवेदन के अभाव में प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई है उक्त बातें थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताई। वैसे पुलिसिया छानबीन जारी हैं। वहीमृतिका के भाई संतोष कुमार पासवान ने शाम में थाने में आवेदन दिए हैं।में दहेज प्रताड़ना को लेकर मेरी बहन की हत्या मेरे बहनोंई और ससुर ने कर दी हैं।हत्या कर फंदे लगाकर आत्महत्या दर्शाया है।



