प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गांव गौरव चौक चौराहा पर्कही गई सरस्वती माता की पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को भजन कीर्तन श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद मूर्ति का विसर्जन गाजे बाजे बाद के साथ किया गया। फुलहारा ठाकुरबारी पर दिन भर खखरू झा की टीम ने कीर्तन भजन किया जिसमें काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण युवा मौजूद थे। प्रमुख रूप से बाबू साहब विजय कुमार ठाकुर संतन कुमार टूटू ठाकुर आदि खीर का भार लगाकर माता विदाई की। वहीं दूसरी ओर गांव में ही रामसेवक शर्मा द्वारा आयोजित श्री सुंदरकांड का पाठ छतौना की टीम के द्वारा कराई गई जिसमें रामायण गोष्टी के प्रखंड संयोजक रामाधार ठाकुर रमेश शर्मा अबोध कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण श्री सुंदरकांड के पाठ में सक्रिय सहयोग में थे। पूरा क्षेत्र भक्ति में रहा। मंजिल मुबारक गांव में स्थापित सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन गाजियाबाद के साथ किया गया वहीं मिर्जापुर कल्याणपुर कृष्ण ज्ञान निकेतन की भी मूर्ति विसर्जन की गई। मौके पर प्राचार्य पीके राजू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राजेश कुमार झा आदि जगह-जगह मौजूद थे।



