प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने एवं जीओ टैग करने में आवास सहायक एवं इनके द्वारा नियुक्त दलालों द्वारा तीन हजार से पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं। वास्तविक आवास विहीन गरीबों के पास घूस देने के लिए रुपये नहीं है फलतः इनका नाम सूची में नहीं जूड़ रहा है तो कुछ गरीब महाजन से सूद पर कर्ज लेकर रुपये दे रहे हैं वहीं संपन्न लोग रुपये देकर अपना नाम सूचीबद्ध करा रहे हैं।सबसे शर्मनाक बात यह है कि इस वसूली एवं दलाली अभियान में अधिकतर वार्ड सदस्य लगे हुए हैं।विगत सूची में भी इसी प्रकार की धांधली रही है।भाकपा माले इस वसूली के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए दिनांक 06.02.2025 को प्रखंड कमिटी की बैठक बुलाई है।भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर से इस लूट को रोकने हेतु अविलंब ठोस कारवाई करने एवं पूरे प्रखंड में आग लगने से हुए आवास विहीन परिवारों को अविलंब आवास देने की मांग की है।



