प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
जूट मिल प्रबंधन पर जानलेवा हमला। समस्तीपुर रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के प्रबंधक गणेश बोरल पर कुछ मजदूरों ने जानलेवा हमला किया है। जिसमें प्रबंधक को गला एवं छाती में चोट लगी है। प्रबंधक ने बताया कि कुछ मजदूर हमेशा शराब के नशे में आते हैं और बिना काम किए हाजिरी बनकर चले जाते हैं जिसका मैं विरोध करता था इसी आक्रोश में आकर कुछ पियक्कड़ मजदूरों ने हमपर हमला बोल दिया , मौके पर कल्याणपुर थाना प्रभारी, डीएसपी विजय कुमार महतो मैं पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया, और कल्याणपुर थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि अभिलंब प्राथमिक की दर्ज कर दोषी मजदूरों को गिरफ्तार करें।



